सरकारी अस्पताल में 300 मरीजों एवं बच्चों को फल वितरण

खामगांव (प्रतिनिधि):लायन्स क्लब संस्कृति, खामगांव द्वारा संचालित निरंतर सेवा प्रकल्प "लायन्स संस्कृति अन्नसेवा" ने आज शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को अपनी अविरत सेवा के 2000 गौरवमयी दिवस सफलतापूर्वक पूर्ण किए।

इस ऐतिहासिक अवसर पर क्लब द्वारा स्थानीय सरकारी अस्पताल, खामगांव में भर्ती मरीजों एवं बच्चों के लिए फल वितरण सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा गतिविधि के अंतर्गत लगभग 300 लाभार्थियों, जिनमें 100 छोटे बच्चे भी शामिल थे, को ताजे फलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष PMJF Ln. Naresh Chopda, सचिव Ln. Divya Agrawal तथा झोन चेयरपर्सन MJF Ln. Virendra Shah के नेतृत्व एवं उपस्थिति में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा सेवा, समर्पण एवं मानवता के मूल्यों को साकार किया।

कार्यक्रम में Ln. Ashok Goenka, Ln. Ravindra Singh Bagga, MJF Ln. Ajay M. Agrawal, MJF Ln. Rajkumar Goyanka, Ln. Ajay Chhatwani, Ln. Muskan Chhatwani, Ln. Dr. Sonal Tibdewal, Ln. Snehil Goenka, Ln. Sarita Agrawal, Ln. Yogesh Sharma एवं Ln. Shailesh Sharma सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।इस एक्टिविटी के प्रोजेक्ट इंचार्ज एमजेएफ लॉयन अभय अग्रवाल यह है।

लायन्स क्लब संस्कृति, खामगांव का यह अन्नसेवा प्रकल्प पिछले 2000 दिनों से निरंतर एवं निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों तक भोजन एवं सेवा पहुँचाने का कार्य कर रहा है, जो क्लब की सामाजिक सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है।लायन्स क्लब संस्कृति, खामगांव परिवार की ओर से सरकारी अस्पताल, खामगांव के समस्त डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का इस सेवा कार्य में मिले सहयोग एवं समन्वय के लिए हार्दिक आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद।

– प्रेस विज्ञप्ति

MJF Ln. Rajkumar Goyanka

PRO, Lions Club Khamgaon Sanskruti

Post a Comment

أحدث أقدم