बालाजी संस्थान सराफा, द्वारा श्रावण मास निमित्त हिंडोला महोत्सव का आयोजन।।

खामगाव जनोपचार न्यूज नेटवर्क :- हिंडोला महोत्सव मनाने की परंपरा पुरातन काल से ही चली आ रही है।भगवान श्री कृष्ण जी के युग से ही हिंडोले महोत्सव कि शुरआत वृंदावन मे गोपीयो द्वारा कि गई थी। श्रावण मास मे प्रकृती के मनमोहक वातावरण मे वृंदावन कि गोपीयो संग राधा राणीजी भगवान श्री कृष्णजी को सुंदर से हिंडोले(झुले) मे बैठाकर कृष्णजी कि बांसुरी के मधुर संगीत का आनंद लेती थी। उसी प्रकार हिंडोला महोत्सव मनाकर हम अपनी भक्ती भगवान के चरणो मे अर्पित करते है। इस उत्सव मे भगवान श्री बाल कृष्णजी, कान्हाजी को आकर्षक हिंडोले मे विराजित कर झुलाया जाता है।हिंडोला महोत्सव मनाने कि परंपरा पुराने समय से चली आ रही है।


       इस वर्ष से श्रावण मास के उपलक्ष मे पुरातन काल से चली आ रही हिंडोले उत्सव (झांकिया) कि परंपरा श्री बालाजी संस्थान,सराफा मे फिर १३ जुलै गुरुवार से शूरु होणे जा रही है।अत:ह सभी सनातन धर्म प्रेमियो से नम्र प्रार्थना है कि हिंडोले (झांकिया) के दर्शन का लाभ लेवे, ऐसा आवाहन बालाजी संस्थान के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल द्वारा किया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post