माहेश्वरी महिला मंडल खामगांव की ओर से गणगौर उत्सव


माहेश्वरी महिला मंडल खामगांव की ओर से मां गौरा का 16 दिन का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।सभी सहेलियों ने अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र और मां गौरा का आशीर्वाद लेने के लिए व्रत रखा। माता गणगौर की पूजा के बाद सभी सहेलियां सोलह श्रृंगार कर माहेश्वरी भवन आईं। भवन  की सखीयों ने एक साथ 11 सखीयों के उजवने किये ।और माता गौरा से हमेशा खुश रहने की प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा।

उत्सव के दूसरे चरण में शनिवार दोपहर को मां गौरा की भव्य शोभायात्रा शहर से निकली। माहेश्वरी भवन, सराफा से शुरू हुई शोभायात्रा शिवाजी वेस, फर्शी से नटराज गार्डन आई और वहां विश्राम किया। वहां मां गौरा को भोग लगाया गया और पानी पिलाया गया। जगह-जगह मां गौरा की पूजा की गई और उनका स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए मां गौरा की शोभायात्रा माहेश्वरी भवन पर संपन्न हुई।कई जगहों पर समाज बंधुओं ने महागौरा के स्वागत में शरबत, पानी, ठंडाई, कुल्फी आदि बांटे। समाज की सभी बहनें  सज धज कर जोश के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्षा तारा राठी, सचिवा शीतल सारडा, कोषाध्यक्ष्यां कविता टावरी,मनोनीत सुमन राठी, उपाध्यक्ष्या अलका भूतड़ा, ममता पंपालिया,सहसचिवा  सुनीता गांधी, शीतल राठी, संगठन मंत्री चंचल चांडक,पूर्वाध्यक्ष्या जानकीदेवी चांडक, सुनीता भैया, नीता चांडक, मीनू मोहता, दिशा पंपालिया और कार्यकारिणी सदस्यों ने  कड़ी मेहनत की, ऐसा प्रचार मंत्री पूनम चांडक ने बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post