लायंस क्लब खामगांव ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दीया संदेश
खामगांव, 14 जुलाई : डिस्ट्रिक्ट द्वारा जुलाई 2026 के लिए निर्धारित "हरित क्रांति/प्रकृति संरक्षण" प्रकल्प के अंतर्गत लायंस क्लब खामगांव ने लायंस क्लब लियो खामगांव के सहयोग से हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। यह पर्यावरण संरक्षण एवं धरती को हरित बनाने का पावन प्रकल्प सोमवार, 13 जुलाई 2026 को ग्राम पिंपरी देशमुख स्थित फार्म हाउस में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रकल्प प्रमुख लॉ. अरुणा गरड़ एवं लॉ. किशोर गरड़ ने अथक परिश्रम कर कार्यक्रम को सफल बनाया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
इस वृक्षारोपण अभियान में लॉ. अशोक केला, लॉ. राहुल भट्टड, ज़ोन चेयरपर्सन लॉ. महेश चांडक, लॉ. शुभम गरड़ सहित क्लब के पीएसटी पदाधिकारी एवं अन्य लायन सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए समाज से भी अधिकाधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

إرسال تعليق