अग्र उत्सव मेला उत्साहपूर्वक संपन्न

खामगांव, 2026: अग्रवाल महिला मंडल एवं बहु मंडल, खामगांव द्वारा आयोजित ‘अग्र उत्सव मेला’ का दो दिवसीय आयोजन 20 एवं 21 सितंबर को अग्रसेन भवन में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मेले का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर देना था।

मेले में 25 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिनमें ज्वेलरी, साड़ियां, एक्सेसरीज, गिफ्ट आइटम, होम डेकोर, खाद्य पदार्थ एवं मुखवास सहित विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध रहीं। मेले को समाज के लोगों के साथ-साथ शहरवासियों का भी अच्छा प्रतिसाद मिला।

इस आयोजन में स्नेहा फुंडकर सहित क्लब के सदस्य, भवन मंडल एवं युवक मंडल के सदस्यों का भी सहयोग रहा। आयोजन को सफल बनाने में महिला एवं बहु मंडल की सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advt 


Post a Comment

Previous Post Next Post