बुलढाणा जिला माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से जिले की सभी तहसीलों से माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस ज्येष्ठ शुक्ल नवमी महेश नवमी उत्साह और मनोरंजक वातावरण में संपन्न हुई
जिला की सभी तहसीलों में बु.जि.मा.म.सं की वर्तमान अध्यक्ष सौ ज्योति जी राठी-जलगांव,सचिवा सौ निर्मला जी झंवर-मेहकर से व सभी पूर्व अध्यक्षाओं ने सौ जानकी जी चांडक-खामगांव, सौ शीला जी टावरी-मलकापुर,सौ मीनू जी मोहता प्रदेश सहसचिवा,सरोज जी मोदानी-चिखली, सौ मधु जी कोठारी-जलगांव,सौकीर्ति जी जाजू-चिखली, मनोनीत सौ सुनीता जी भैया-खामगांव, कोषाध्यक्ष सौ श्यामा जी मोहता-शेगांव, संगठन मंत्री रेखा जी मंडोरा सहसचिव शीतल जी मूदड़ा ,वीणा जी टावरी उपाध्यक्षा आरती जी नवगजे ,नीलम जी बाहेती ,सौ सरोज जी लढ्ढा,प्रचार मंत्री सुमन राठी सभी ने अपने अपने तहसीलों में महेश भगवान का पूजन माल्यार्पण कर महेश नवमी निमित्त साप्ताहिक कार्यक्रमो का आरंभ शंखनाद के साथ दीप प्रज्वलन कर माहेश्वरी बहनों के द्वारा सामूहिक महेश वंदना गायन द्वारा किया गया।
वि प्रा मां म सं द्वारा आयोजित प्रतियोगितायें ,108 ओंकार जप के साथ योग साधना,ओम का महत्त्व,मेरा राष्ट्र मेरा भारत, सशक्त मुद्रा-समर्थ भारत,पोस्टर बनाओ,बिना तेल या कम तेल में भोजन पकाना,संदेश पूर्ण नाटिका और उसका मंचन(बिखरते घर, टूटते रिश्ते और बढ़ते तलाक-) वाद विवाद स्पर्धा- परिवार में आर्थिक अनुशासन व बचत की आदत - आवश्यकता और पुरानी सोच)
सुसंस्कृत बचपन अभियान के अंतर्गत छोटे बच्चों से मंत्रोच्चार, गीता श्लोक,मेरी अच्छी आदतें,कथा वाचन।रक्षा सूत्र-संस्कार का धागा-सुरक्षा का वादा सभी प्रतियोगिताओं में माहेश्वरी समाज बच्चों ने, महिलाओं ने व सशक्त पुरुष वर्ग ने सहभागिता कर युवा पीढ़ी को भी रिश्ता वही सोच नयी की ओर अपने विचारों से अवगत कराया।
सभी तहसीलों में ज्येष्ठ शुक्ल महेश नवमी निमित्त स्थानीय माहेश्वरी समाज ने नगर भ्रमण कर शोभायात्रा का आनंद लिया। सभी माहेश्वरी महिला मंडल सदस्यों का सक्रिय सहयोग से महेश नवमी आनंदित उल्लासमय वातावरण में संपन्न हुई।

Post a Comment